मेरी गंगा यात्रा भाग -87
इक प्रयास गंगा बचे
एक बार फिर से केंद्र सरकार द्वारा गंगा के नाम पर 150 करोड़ रुपये आवंटन की खबर आ रही हैं गंगा की के लिये अच्छी खबर हो सकती हैं पर तब जब गंगा जी का पैसा गंगा पर ईमानदारी से खर्च भी हो मेरी यह समझ नही आया जब पहले से प्राप्त आवंटन का ही मात्र 22 प्रतिशत खर्च हुआ है तो ओर क्यो..? वहीं मजे की बात आपको बताते हैं मध्यप्रदेश मे बना 800 करोड़ से बना पुल बाढ़ मे बह गया कैसे..? वह कोई नया पुल नही था..? मात्र तीन माह पूर्व ही बनकर तैयार हुआ, कैसा मजबूत निर्माण था ..? साहब सरकार कोई भी आये, है तो सभी और सभी पैसा खर्च कर जीते हैं राजनीति भी तो व्यपार हैं देश का नुकसान हो नाश हो अपना क्यो हो भइ सारी जिंदगी थोड़े लूटने का मौका है पांच साल की बात है, जितना लूट सको लूटो,800 करोड़ गये पानी में..? मोदी भी अकेले क्या कर सकता हैं सब जगह थोड़े रह सकता इक अकेला ईमानदार क्या कर सकता यह सब तो टीम वर्क हैं खैर बात गंगा जी की जो आदमी को उनकी औकात दिखा रही हैं कई वर्षों से इंसान गंगा जी मिटाना चाहते थे अब गंगा जी अपनी प्रदूषण की सफाई में लगी हैं और प्रकृति तो बाढ़ के रूप मे ही नदियों की सफाई करती हैं उसके पास मैन पावर तो है नही उसका यही तरीका हैं गंगा आजकल अपने अवैध कब्जों को खाली करने पर व्यस्त है पूर्वांचल की बात करें तो पूर्वांचल में गंगा की बाढ़ ने तबाही मचा रखी हैं गाजीपुर और बलिया में डेंजर लेवल पार वाराणसी हैं अगले 24 घंटे गंगा के तटवर्तियों के लिये बहुत ही खतरनाक साबित होने वाले हैं। अगर उत्तराखंड के पहाड़ों मे बरसात होती हैं तो जिस रफ्तार से गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक गंगा खतरे के निशान को पार कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में तट से लगे हजारों एकड़ खेत और रिहाइशी इलाके बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। बलिया में गंगा खतरे के निशान से तकरीबन दो मीटर हैं और गाजीपुर में आधे मीटर से भी उपर बह रही है। वाराणसी, इलाहाबाद और मिर्जापुर में गंगा चेतावनी बिन्दु पार कर चुकी है। यदि जलस्तर के बढ़ाव की रफ्तार यही रही तो 24 घंटे में इन जगहों पर भी गंगा खतरे के निशान को पार कर जाएगी। केन्द्रीय जल आयोग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बलिया में गंगा 59.75 मीटर, गाजीपुर में 6.35 मीटर, वाराणसी में 71.4 मीटर, मिर्जापुर में 77.1 मीटर, इलाहाबाद में 83.75 मीटर व फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 84.85 मीटर तक जा सकता है।
Sunday, September 16, 2018
मेरी गंगा यात्रा भाग-87
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment